1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Mumbai City FC vs Jamshedpur FC: जमशेदपुर एफसी ने पहले ही मैच में हासिल की जीत, मुंबई सिटी को उसके घर में हराया

Mumbai City FC vs Jamshedpur FC: जमशेदपुर एफसी ने पहले ही मैच में हासिल की जीत, मुंबई सिटी को उसके घर में हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 09:39 pm IST

Mumbai City FC vs Jamshedpur FC हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का चौथा मैच मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच ‘मुंबई फुटबाल एरेना’ में खेला जा रहा है।

Mumbai City FC vs Jamshedpur FC- India TV Hindi
Mumbai City FC vs Jamshedpur FC Image Source : ISL

जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सीजन-5 के अपने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया। मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए इस मैच में जमशेदपुर के लिए मारियो अक्र्वेस ब्लास्को और पाब्लो मार्गाडो ने गोल किए। पहला गोल पहले हाफ में और दूसरा गोल अंतिम सेकेंड में हुआ। यह आईएसएल में मुम्बई पर जमशेदपुर की लगातार दूसरी जीत है। बीते सीजन में मुम्बई में खेलते हुए जमशेदपुर ने मेजबान टीम को 2-0 से हराया था। ​ 

मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी, लाइव अपडेट्स

21:30 IST जमशेदपुर एफसी ने पहले ही मैच में हासिल की जीत, मुंबई सिटी को उसके घर में हराया। जमशेदपुर एफसी 2-0 मुंबई सिटी एफसी

21:10 IST 81वें मिनट में सौविक चक्रबर्ती को (मुंबई सिटी) बैड फाउल के लिए येलो कार्ड मिला।

20:51 IST 49वें मिनट में एकमात्र गोल स्कोरर जमशेदपुर के मारियो को बैड फाउल के लिए येलो कार्ड दिखाया।

20:50 IST दूसरे हॉफ में भी जमशेदपुर ने अटैकिंग खेल दिखाया है। 

20:40 IST दूसरे हाफ का खेल शुरू। बराबरी का गोल करना चाहेगी मुंबई सिटी

20:20 IST पहले हाफ का खेल खत्म, मारियो के गोल से जमशेदपुर की बढ़त बरकरार। जमशेदपुर एफसी 1-0 मुंबई सिटी एफसी

20:01 IST गोल! जमशेदपुर ने दागा पहला गोला। जमशेदपुर एफसी के लिए अपने पहले ही मैच में मारियो ने शानदार हेडर से एक गोल दागा। मारियो ने सिक्स यार्ड बॉक्स से टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर बेहतरीन गोल दागा। ये गोल करने में कार्लोस ने मारियो को क्रॉस देकर मदद की। 

19:52 IST 20वें मिनट में जमशेदपुर के टिरी को एक बैड फाउल के लिए रेफ्री ने येलो कार्ड दिखाया।  

19:50 IST 15 मिनट का खेल हो चुका है। जमशेदपुर एसी ने अब जाकर मौके बनाने शुरू किए हैं। हालांकि गोल की तलाश दोनों टीमों को।

19:47 IST मुंबई फुटबॉल एरेना में दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला रहा है। यकीन न हो ते वीडियो देखिए-

19:46 IST अब तक विजिटर जमेशदपुर ने 68 परसेंट बॉल पजेशन अपने पास रखी है। लेकिन वे मुंबई को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए हैं। दोनों टीमों को गोल की तलाश जारी। 

19:44 IST 10वें मिनट में जमशेदपुर को कॉर्नर मिला जिसे लुसियान ने लिया लेकिन मुबई ने उसे क्लियर कर दिया।

19:40 IST जमशेदपुर के खिलाड़ी गेंद लेने के लिए लगातार अपनी जगह चेंज कर रहे हैं। वहीं मुंबई ने दबाव बनाए रखा है। 

19:38 IST जमशेदपुर एफसी-मुंबई सिटी के बीच मुकाबला शुरू, 5 मिनट के खेल के बाद स्कोर 0-0

19:10 IST पढ़िए मैच से पहले क्या बोले मुंबई एफसी के कप्तान-

18:55 IST ये है दोनों टीमों का स्टार्टिंग इलेवन-

18:52 IST ये है जमशेदपुर की स्पैनिश ताकत-

18: 50 IST नमस्कार! मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी के बीच मुकाबले के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। 

जानिए कब और कहां देखें मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी का मैच?

कहां खेला जाएगा मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी का मैच?

मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर एफसी का मैच ‘मुंबई फुटबाल एरेना’ में खेला जाएगा

कब खेला जाएगा मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर का मैच?
मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर का मैच मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा

कहां देखें मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर के मैच का लाइव प्रसारण?
मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर का मैच का लाइव प्रसारण हिंदी के लिए- स्टार स्पोर्टस2 (हिंदी)/HD

कहां देखें मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई सिटी एफसी बनाम जमशेदपुर मैच की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल