1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्ट्राइकर एंथनी मार्शल का अभी बेस्ट आना बाकी - मैनचेस्टर यूनाइटेड मैनेजर सोल्सजाएर

स्ट्राइकर एंथनी मार्शल का अभी बेस्ट आना बाकी - मैनचेस्टर यूनाइटेड मैनेजर सोल्सजाएर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 04:49 pm IST

24 वर्षीय मार्शल ने यूरोपा लीग के अंतिम-16 में एलएएसके के खिलाफ मिली जीत में सीजन का अपना 23वां गोल दागा था।

Anthony Martial has made huge strides this season, feels Ole Gunnar Solskjaer- India TV Hindi
Anthony Martial Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेटर| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर ओले गनर सोल्सजाएर ने कहा है कि इन फॉर्म स्ट्राइकर एंथनी मार्शल से और बेहतर प्रदर्शन आना अभी बाकी है। 24 वर्षीय मार्शल ने यूरोपा लीग के अंतिम-16 में एलएएसके के खिलाफ मिली जीत में सीजन का अपना 23वां गोल दागा था। युनाइटेड की टीम को सोमवार शाम यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल एफसी कॉपेनहेगन से भिड़ना है।

सोल्सजाएर ने बीबीसी स्पोटर्स से कहा, "शारीरिक रूप से वह अभी करियर के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं। एंथनी ने अपने खेल के कई पहलुओं में इस सीजन में काफी प्रगति की है। मुझे उनका साधारण गोल पसंद है। उन्होंने कई बार ऐसा किया है।"

उन्होंने कहा, "वह जिम में अपनी फिटनेस और ताकत पर काम कर रहे हैं। मैं बस उन्हें सुधारते हुए देखना चाह रहा हूं। उनके पास से अभी बहुत कुछ आना बाकी है।"

मैचेस्टर युनाइटेड की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रीमियर लीग का समापन किया था और उसने चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यूरोपा लीग में अपने लक्ष्य को लेकर उन्होंने कहा, "हम इस सीजन में यह जानते हुए आए हैं कि हमारे पास ट्रॉफी जीतने का यह एक अच्छा मौका है। लेकिन मैं कुछ युवाओं के प्रदर्शन से भी खुश हूं और हमारे लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल