1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सारलोरलक्स ओपन: शुभंकर डे ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन लिन डैन को दी मात

सारलोरलक्स ओपन: शुभंकर डे ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन लिन डैन को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2018 09:25 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 09:25 am IST

 64वें नंबर के शुभंकर ने मौजूदा 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन डैन को शिकस्त दी जिनके नाम पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल हैं। 

सारलोरलक्स ओपन:...- India TV Hindi
सारलोरलक्स ओपन: शुभंकर डे ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन लिन डैन को दी मात

सारब्रुकेन (जर्मनी): भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे ने गुरूवार को सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कई बार के विश्व और ओलंपिक चैम्पियन लिन डैन को 22-20 21-19 से हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। दुनिया के 64वें नंबर के शुभंकर ने मौजूदा 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन डैन को 45 मिनट में शिकस्त दी जिनके नाम पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल हैं।

दो हफ्ते पहले किदाम्बी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में लिन डैन को हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट पारूपल्ली कश्यप ने स्थानीय खिलाड़ी एलेक्सजेंडर रूवर्स को 21-14 21-12 से शिकस्त दी। 

क्वार्टरफाइनल में शुभंकर का सामना इंग्लैंड के सातवें वरीय टोबी पेंटी से होगा जबकि कश्यप की भिड़ंत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगी। युगल में भारत के लिये दिन निराशाजनक रहा जिसमें अरूण जार्ज और संयम शुक्ला तथा एम आर अर्जुन और श्लोक रामचंद्रन को हार का मुंह देखना ड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल