1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधु ने लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तेजस उड़ाने वाली पहली महिला बनीं

पीवी सिंधु ने लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तेजस उड़ाने वाली पहली महिला बनीं

 Reported By: IANS
 Published : Feb 23, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 04:22 pm IST

विमान के पायलट ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ सिंह थे जबकि सिंधु कॉकपिट में को-पायलट की भूमिका में बैठीं।

पीवी सिंधु ने लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तेजस उड़ाने वाली पहली महिला बनीं- India TV Hindi
पीवी सिंधु ने लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तेजस उड़ाने वाली पहली महिला बनीं Image Source : TWITTER

बंगलुरू। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को यहां एरो इंडिया शो के दौरान भारत में बने हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरी। सिंधु ने 40 मिनट विमान में बिताने के बाद कहा, "विमान में उड़ान भरने का अनुभव शानदार रहा। कप्तान ने कई कलात्मक चीजें कीं, जिसमें लूप भी शामिल है।"

विमान के पायलट ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ सिंह थे जबकि सिंधु कॉकपिट में को-पायलट की भूमिका में बैठीं। 

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह एक मध्यम ऊंचाई पर उड़ने वाला विमान था और अधिकतम पांच किलोमीटर की ऊंचाई तक गया।" थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी गुरुवार को इस विमान में उड़ान भरी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल