1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता स्विस ओपन का खिताब

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता स्विस ओपन का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 01:21 pm IST

स्विटजरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को यहां रिकॉर्ड 10वीं बार स्विस ओपन इंडोर चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया।

टेनिस स्टार रोजर...- India TV Hindi
टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता  स्विस ओपन का खिताब Image Source : AP

बासेल| स्विटजरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को यहां रिकॉर्ड 10वीं बार स्विस ओपन इंडोर चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स मिनाउर को हराया और अपने करियर का 103वां एकल खिताब अपने नाम किया।

फेडरर ने एलेक्स पर 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। 38 साल के फेडरर ने अपने जन्मस्थान पर घरेलू दर्शकों के बीच खेलते हुए काफी आक्रामक खेल दिखाया और 20 साल के एलेक्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की, जो इस साल के अपने चौथे खिताब के लिए प्रयासरत थे। एटीपी टूर वेबसाइट ने फेडरर के हवाले से लिखा है-यह काफी तेज लेकिन अच्छा मैच था। मैं समझता हूं कि मैंने शानदार खेल दिखाया।

स्विस मास्टर ने एलेक्स की भी तारीफ की। फेडरर ने कहा-एसेक्स ने पूरे टूनार्मेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया। मैं समझता हूं कि हम दोनों इस परिणाम से खुश हैं। मेरे लिए यह जीत खास है क्योंकि यह मेरे होमटाउन बासेल में मेरी 10वीं खिताबी जीत है। इस जीत से फेडरर को 500 एटीपी रैंकिंग प्वाइंट्स मिलेंगे और साथ ही 430,125 डालर पुरस्कार के तौर पर मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल