1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Swiss Open Badminton : प्रणीत, जयराम और सात्विक व अश्विनी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Swiss Open Badminton : प्रणीत, जयराम और सात्विक व अश्विनी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2021 10:31 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 10:31 am IST

अजय जयराम को अंतिम आठ के मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न ने एक तरफा मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया। 

Ajay Jayram- India TV Hindi
Ajay Jayram Image Source : GETTY

बासेल| ओलंपिक क्वालीफिकेशन की उम्मीद लगाये भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत को स्विस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को मलेशिया के ली जी जिया से सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। 

पिछले सत्र के उपविजेता प्रणीत 45 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को 14-21 17-21 से हार गये। 

अजय जयराम को अंतिम आठ के मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न ने एक तरफा मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : जेम्स एंडरसन के अनुभव के आगे फीकी पड़ी ऋषभ पंत की चमक

इससे पहले सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में मलेशिया की पांचवी वरीयता प्राप्त तान कियान मेंग और लाई पेई जिंग की जोड़ी से 17-21 21-16 8-21 से हार गयी। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : ऋषभ पंत ने लगाया तेज तर्रार चौका तो गुस्से में बेन स्टोक्स ने मैदान पर कर दी ये हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल