1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ताइवान बैडमिंटन टीम की सदस्य कोरोना से पीड़ित, भारतीय खिलाड़ियों में दहशत

ताइवान बैडमिंटन टीम की सदस्य कोरोना से पीड़ित, भारतीय खिलाड़ियों में दहशत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 04:16 pm IST

हाल ही में समाप्त ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली ताइवानी टीम की एक सपोर्ट स्टाफ कोरोनावायरस से पीड़ित पाई गई है।

ताइवान बैडमिंटन टीम...- India TV Hindi
ताइवान बैडमिंटन टीम की सदस्य कोरोना से पीड़ित, भारतीय खिलाड़ियों में दहशत  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| हाल ही में समाप्त ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली ताइवानी टीम की एक सपोर्ट स्टाफ कोरोनावायरस से पीड़ित पाई गई है। इस खबर के बाद भारतीय खिलाड़ियों में भी दहशत है। ताइवान की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क के खिलाड़ी हैंस क्रिस्टीयन विटिन्गुस ने ताइवानी टीम की सदस्य के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि की है।

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। भारत की ओर से सायना नेहवाल, एचएस प्रणॉय, अश्विनी पोनप्पा, पारूपल्ली कश्यप और पीवी सिंधु वहां खेली थीं। इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट को रद्द नहीं करने को लेकर आयोजकों की आलोचना भी की थी।

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने शुक्रवार को अपने सभी आयोजनों को स्थगित करने की घोषणा की थी लेकिन ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में एक टीम के सदस्य के कोरोना से पीड़ित पाए जाने के बाद खिलाड़ियों में दहशत का माहौल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल