1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो-कबड्डी लीग : तमिल थलाइवाज की धमाकेदार जीत, यूपी को 46-24 से मात दी

प्रो-कबड्डी लीग : तमिल थलाइवाज की धमाकेदार जीत, यूपी को 46-24 से मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2018 10:12 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 10:12 pm IST

तमिल थलाइवाज ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूपी योद्धा को 46-24 से करारी शिकस्त दी।

PKL6- India TV Hindi
तमिल थलाइवाज ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूपी योद्धा को 46-24 से करारी शिकस्त दी। Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

ग्रेटर नोएडा। तमिल थलाइवाज ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूपी योद्धा को 46-24 से करारी शिकस्त दी। इस सीजन में घरेलू मैदान पर यूपी का यह पहला मुकाबला है। 

मैच की शुरुआत से ही मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले हाफ में थलाइवाज के लिए रेडर सुकेश हेगड़े ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम को 26-11 की बढ़त हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे हाफ में यूपी ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह मैच में बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई, खेल की आखिरी मिनट में मेजबान टीम ऑल आउट भी हो गई। हेगड़े ने इस हाफ में भी शानदार प्रदर्शन किया और कुल नौ अंक अर्जित किए। मेहमान टीम का डिफेंस भी शानदार रहा। 

अनुभवी डिफेंडर मंजीत छिल्लर ने भी थलाइवाज की जीत में अहम योगदान दिया और डिफेंस करते हुए आठ अंक हासिल किए।

यूपी की ओर से रेडर प्रशांत कुमार राय ने सात जबकि डिफेंडर जीवा कुमार ने तीन अंक हासिल किए।

यूपी का अगला मुकाबला शनिवार को यहां बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल