1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : पिंडली की चोट से उबरी सानिया मिर्जा, दुबई ओपन में करेंगी वापसी

टेनिस : पिंडली की चोट से उबरी सानिया मिर्जा, दुबई ओपन में करेंगी वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 07:40 pm IST

मां बनने के कारण दो साल के ब्रेक के बाद सर्किट पर वापसी कर रही सानिया दायीं पिंडली की चोट कारण अपने पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर के मुकाबले के बीच से हट गई थीं।

Sania Mirza- India TV Hindi
Tennis: Sania Mirza, recovering from a calf injury, will return to Dubai Open  Image Source :

दुबई। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिंडली की चोट से उबरने के बाद बुधवार को दुबई ओपन के साथ वापसी करेंगी। पिंडली के चोट के कारण सानिया को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के मुकाबले के बीच से हटना पड़ा था। 33 साल की सानिया ने इस टूर्नामेंट के लिए फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया के साथ जोड़ी बनाई है। यह जोड़ी महिला युगल के पहले दौर में बुधवार को रूस के एला कुद्रियावत्सेवा और स्लोवेनिया की कैटरीना सरेबोटनिक की जोड़ी से भिड़ेगी। 

सानिया ने कहा,‘‘चोट के कारण ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के बीच से हटना दुखद अनुभव था। विशेषकर तब जब आप लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हों। इस टूर्नामेंट के लिए मुझे फिट करने के लिए मैं अपने फिजियो डॉ. फैजल हयात खान की आभारी हूं। मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शनक करने के लिए उत्सुक हूं।’’

मां बनने के कारण दो साल के ब्रेक के बाद सर्किट पर वापसी कर रही सानिया दायीं पिंडली की चोट कारण अपने पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर के मुकाबले के बीच से हट गई थीं।

 ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए सानिया और उक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक ने होबार्ट इंटरनेशल का युगल खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल