1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Thailand Open : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर तो मिश्रित युगल के सात्विक और पोनप्पा ने भी बनाई जगह

Thailand Open : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर तो मिश्रित युगल के सात्विक और पोनप्पा ने भी बनाई जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2021 01:42 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 01:42 pm IST

समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा जिन्हें वाकओवर मिला। 

Satwik and Ponappa- India TV Hindi
Satwik and Ponappa Image Source : GETTY

बैंकॉक| भारत के समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमुस गेमके को हराकर टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। विश्व में 31वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने गेमके को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराया। 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी जर्मनी के मार्क लैम्फस और इसाबेल हेट्रिच को 22-20, 14-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है। 

समीर की विश्व में 17वें नंबर के गेमके के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबले खेले गये थे उनमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा जिन्हें वाकओवर मिला। 

ये भी पढ़ें - IPL 2021 : लासिथ मलिंगा समेत इन चार तेज गेंदबाजों को मुंबई ने किया रिलीज, 19 खिलाड़ियों को किया रिटेन

समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं जीत के लिये पूरी तरह से आश्वस्त था। मैं अच्छी तैयारियों के साथ आया था। अगला मुकाबला डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। देखते हैं क्या होता है। यह कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊंगा।’’ 

ये भी पढ़े - पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल