हल्द्वानी (उत्तराखंड) में द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली की स्थिति कैसी है ये सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरो विभाग के हेड डॉ. एके सिंह ने बताया कि खली पूरी तरह होश में हैं और इमरजेंसी जैसी कोई स्थिति फिलहाल नहीं है लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही स्प,्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है हालंकि वह हाथ-पैर हिलाडुला रहे हैं और बात भी कर रहे हैं।
बुधवार को हल्द्वानी में हुई फाइट में खली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी से बृजलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था।
डॉक्टरों के मुताबिक खली पर 24 घंटे तक नज़र रखी जाएगी और खली को फ़िलहाल आराम की ज़रूरत है। खली के कंधे में फ्रैक्चर है। उनके सिर, गर्दन, छाती और दिमाग पर भी चोट हैं। खली ने रीढ़ की हड्डी में भी दर्द बताया है। फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया के हाथ में भी फ्रेक्चर हुआ।
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रेसलिंग के दौरान खली से फाइट करने तीन-तीन विदेशी रेसलर पहुंचे थे। उन्होंने खली पर लात-घूसे और कुर्सियों से प्रहार किया। जिससे खली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खली की जांच कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में खुला घाव होने से खून बहा। उसमें टांके लगाए गए हैं। उनके सीने का एक्स रे किया गया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कैसे तीन विदेशी रेसलर्स ने किया खली पर जानलेवा हमला