1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में टॉप-100 में शामिल, जानिए कौन से नंबर पर है काबिज

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में टॉप-100 में शामिल, जानिए कौन से नंबर पर है काबिज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 12:05 pm IST

कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन की टीम 2019 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के मैच 27 मार्च को बिश्केक में किर्गिस्तान से भिड़ेगी।

भारतीय फटबॉल टीम- India TV Hindi
भारतीय फटबॉल टीम

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम फरवरी महीने के लिए फीफा द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 99वें पायदान पर पहुंच गई है। कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन की टीम 2019 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के मैच 27 मार्च को बिश्केक में किर्गिस्तान से भिड़ेगी।

भारत ने 27 सालों के लंबे अंतराल के बाद एशियन कप में पहले ही प्रवेश कर चुका है। 

भारत ने 2018 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। भारत ने अपना अंतिम मैच पिछले वर्ष नवंबर में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप ए में म्यांमार से खेला था। 

भारत ने फरवरी के अपने अंकों (333) से छह अंक अधिक अर्जित किए और तीन स्थान की छलांग लगाई। 

भारत में फरवरी में एशियाई संघ में 14वें पायदान में मौजूद था। इसमें टीम ने एक स्थान की छलांग लगाई है। एशियाई संघ में ईरान शीर्ष पर काबिज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल