1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एनबीए के 2020-21 सीजन का 22 दिसंबर से होगा आगाज

एनबीए के 2020-21 सीजन का 22 दिसंबर से होगा आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 04:36 pm IST

एनबीए का 2020-21 सीजन 22 दिसंबर से शुरू होगा और इसमें 72 मैच खेले जाएंगे। 

एनबीए के 2020-21 सीजन का 22...- India TV Hindi
एनबीए के 2020-21 सीजन का 22 दिसंबर से होगा आगाज Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| एनबीए का 2020-21 सीजन 22 दिसंबर से शुरू होगा और इसमें 72 मैच खेले जाएंगे। एनबीए और नेशनल बॉस्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन (एनबीपीए) ने घोषणा की है कि वे 2020-21 सीजन की शुरूआत को लेकर सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं। साथ ही कोविड-19 महामारी से प्रभावित होने के कारण सामूहिक करार के कुछ प्रावधानों में समायोजन किया गया है।

एनबीए ने एक बयान में कहा, "बास्केटबॉल से संबंधित आय (बीआरआई) पर पार्टियों की सहमति को सुनिश्चित करने के लिए एक नई प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। अगले दो सत्रों में किसी भी सीजन में अधिकतम 20 प्रतिशत वेतन कटौती होगी।"

फ्री एजेंट वार्ता 20 नवंबर को और करार के साथ यह 22 नवंबर को शुरू होगी। यह करार एनबीए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा एक वोट के अधीन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल