1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तारीखों का ऐलान, साल 2022 में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तारीखों का ऐलान, साल 2022 में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 10:20 pm IST

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तरीखों का ऐलान हो गया है। साल 2021 में यूजीनी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन अब 15 से 24 जुलाई 2022 के बीच होगा।

विश्व एथलेटिक्स...- India TV Hindi
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तारीखों का ऐलान, साल 2022 में होगा टूर्नामेंट का आयोजन Image Source : GETTY

पेरिस। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तरीखों का ऐलान हो गया है। साल 2021 में यूजीनी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन अब 15 से 24 जुलाई 2022 के बीच होगा। ये फैसला इसलिए लिए गया है ताकि विश्व चैंपियनशिप की तारीख बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से न टकराव सके।

बता दें विश्व एथलेटिक्स ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि विश्व चैंपियनशिप साल 2022 में होगी क्योकि तोक्यो ओलंपिक कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 में खेले जायेंगे।

विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा,‘‘विश्व एथलेटिक्स परिषद ने इस सप्ताह संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद नयी तारीखों को मंजूरी दे दी। इन नयी तारीखों से विश्व चैम्पियनशिप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और म्युनिख में यूरोपीय चैम्पियनशिप से टकराव से बच जायेगी।’’ पहले यह चैम्पियनशिप छह से 15 अगस्त 2021 के बीच होनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल