1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी वर्ल्ड कप 2018: ओपनिंग सेरेमनी के टिकटों की आनलाइन बिक्री 20 नवंबर से

हॉकी वर्ल्ड कप 2018: ओपनिंग सेरेमनी के टिकटों की आनलाइन बिक्री 20 नवंबर से

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 12:26 pm IST

आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान दोनों जगहों पर परफार्म करेंगे जबकि सुपरस्टार शाहरूख खान भी मौजूद होंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप- India TV Hindi
हॉकी वर्ल्ड कप Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर: ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू हो रहे पुरूष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के टिकटों की आनलाइन बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। उद्घाटन समारोह कलिंगा स्टेडियम पर 27 नवंबर को होगा और विश्व कप के जश्न से जुड़े समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम पर आयोजित किये जायेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान दोनों जगहों पर परफार्म करेंगे जबकि सुपरस्टार शाहरूख खान भी मौजूद होंगे। हॉकी इंडिया ने रविवार को बताया कि टिकटों की आनलाइन बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। 

भुवनेश्वर में उद्घाटन समारोह के करीब 10500 टिकट बिक्री के लिये उपलब्ध हैं जबकि 28 नवंबर के कार्यक्रम के 30000 टिकट बिकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल