1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक में नहीं होगा आसान मैच, पी आर श्रीजेश

ओलंपिक में नहीं होगा आसान मैच, पी आर श्रीजेश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 04:26 pm IST

भारतीय पुरूष हाकी टीम के नव नियुक्त कप्तान पी आर श्रीजेश ने कहा कि ओलंपिक जैसे खेलों के महाकुंभ में कोई भी मैच आसान नहीं होगा और सभी 12 टीमों को रियो में क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने के लिये मौके बनाने होंगे।

olympic - India TV Hindi
olympic

बेंगलुरू: भारतीय पुरूष हाकी टीम के नव नियुक्त कप्तान पी आर श्रीजेश ने कहा कि ओलंपिक जैसे खेलों के महाकुंभ में कोई भी मैच आसान नहीं होगा और सभी 12 टीमों को रियो में क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने के लिये मौके बनाने होंगे। श्रीजेश ने स्पेन रवाना होने से पहले (जिसके बाद टीम रियो रवाना होगी) कहा, यह ओलंपिक है और इसमें कुछ भी आसान नहीं होता। प्रत्येक मैच मुश्किल मुकाबला होता है। उन्होंने कहा, प्रत्येक ग्रुप में छह टीमें हैं, जिसमें से चार क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। इसलिये हमारे लिये ज्यादा से ज्यादा अंक जुटाना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि हमारे लिये मौका बढ़ सके क्योंकि नये प्रारूप से प्रत्येक टीम को मौका मिलेगा।

श्रीजेश ने कहा, हम क्वार्टरफाइनल में किसी भी टीम से भिड़ने को तैयार हैं।

अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने इस बार ओलंपिक में टूर्नामेंट के लिये नया प्रारूप शुरू किया है। इस नये प्रारूप के अनुसार 12 टीमों को छह छह के दो पूल में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम शुरू में अपने पूल में राउंड रोबिन मैच खेलेंगी। राउंड रोबिन मैचों के पूरा होने के बाद प्रत्येक पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच जायेगी। इससे पहले राउंड रोबिन मैचों के पूरा होने के बाद प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई कर जाती थीं। श्रीजेश ने कहा, हम क्वार्टरफाइनल में किसी भी टीम से भिड़ने को तैयार हैं। हम यह नहीं कह सकते कि हम इस टीम या उस टीम से खेलना चाहते हैं। हम किसी भी टीम के खिलाफ अपना शत प्रतिशत देंगे, भले ही यह टीम विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया हो। उन्होंने कहा, हम स्पेन परिस्थितियों से अनुकूलित होने के लिये जा रहे हैं। हम वहां दो अभ्यास मैच खेलेंगे और देखेंगे कि हमारा स्तर क्या है। रियो का मौसम स्पेन के जैसा ही होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल