1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर्सेनल का कोच बनना चाहते हैं थिएरी हेनरी

आर्सेनल का कोच बनना चाहते हैं थिएरी हेनरी

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2016 06:31 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 06:31 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेल चुके दिग्गज फ्रांसीसी खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने स्वीकार किया है कि वह एक दिन इस क्लब का कोच बनने की इच्छा रखते हैं।

thierry henry- India TV Hindi
thierry henry

लंदन: इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेल चुके दिग्गज फ्रांसीसी खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने स्वीकार किया है कि वह एक दिन इस क्लब का कोच बनने की इच्छा रखते हैं। आर्सेनल के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले हेनरी ने इस साल गर्मियों में आर्सेनल की अंडर-18 टीम को प्रशिक्षित किया है लेकिन आर्सीन वेनगर की दखलअंदाजी के बाद वह मुख्य टीम से नहीं जुड़ सके।

अभी हेनरी स्काई स्पोर्ट्स चैनल के फुटबाल पंडित हैं।

हेनरी ने कहा, "एक दिन इस क्लब को प्रशिक्षित करने का इरादा है। यह खेल मेरा जुनून है और हमेशा रहेगा। मैं इस टीम का मैनेजर बनना पसंद करूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल