1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेटीना के राष्ट्रपति समेत हजारों फैन्स ने माराडोना को दी श्रृद्धांजलि

अर्जेटीना के राष्ट्रपति समेत हजारों फैन्स ने माराडोना को दी श्रृद्धांजलि

 Reported By: IANS
 Published : Nov 27, 2020 10:14 am IST,  Updated : Nov 27, 2020 10:14 am IST

अंतिम संस्कार से पहले माराडोना का पार्थिव शरीर कासा रोसादा स्थित प्रेसिडेंशियल हेडक्वार्टर पर रखा गया था और इसी दौरान हजारों की संख्या में फैन्स और राष्ट्रपति ने इस खिलाड़ी को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Thousands of fans paid tribute to Maradona, including the President of Argentina- India TV Hindi
Thousands of fans paid tribute to Maradona, including the President of Argentina Image Source : AP

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के राष्ट्रपति अल्बटरे फर्नादेज ने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार से पहले माराडोना का पार्थिव शरीर कासा रोसादा स्थित प्रेसिडेंशियल हेडक्वार्टर पर रखा गया था और इसी दौरान हजारों की संख्या में फैन्स और राष्ट्रपति ने दुनिया इस महानतम फुटबॉल खिलाड़ी को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें - सरफराज सहित 6 पाकिस्तानी खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव तो न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी चेतावनी

राष्ट्रपति अपनी पत्नी फाबियोला यानेज के साथ कासा रोसादा पहुंचे और 10 नम्बर वाली अर्जेटीनोज जूनियर टीम की जर्सी उनके कॉफिन पर रखी।

फर्नादेज अर्जेटीनोस जूनियर टीम के फैन हैं। इसी क्लब के लिए माराडोना ने 20 अक्टूबर 1976 में फर्स्ट डिविजन में डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 15 साल थी।

हजारों की संख्या में फैन्स ने भी अपने इस चहेते हीरो के कॉफिन पर उनसे जुड़ी चीजों का मेमोराबिलिया रखी और गमगीन होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल