1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार समेत पीएसजी के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोनावायरस पॉजिटिव - रिपोर्ट्स

नेमार समेत पीएसजी के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोनावायरस पॉजिटिव - रिपोर्ट्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2020 08:56 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 10:51 pm IST

पीएसजी ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन खेल दैनिक एलइक्विप के अनुसार पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों में सुपरस्टार नेमार भी शामिल हैं।

Three PSG players, including Neymar, found coronavirus positive - reports- India TV Hindi
Three PSG players, including Neymar, found coronavirus positive - reports Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के तीन खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। फ्रांस के इस शीर्ष फुटबॉल क्लब ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीएसजी ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन खेल दैनिक एलइक्विप के अनुसार पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों में सुपरस्टार नेमार भी शामिल हैं। 

क्लब ने एक बयान में कहा, "तीन पीएसजी खिलाड़ियों ने सकारात्मक कोविड-19 टेस्ट की पुष्टि हुई है और वह उपयुक्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अधीन हैं। आने वाले दिनों में सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का परीक्षण जारी रहेगा।"

ये भी पढ़ें - लंबी बीमारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड केपल का 57 साल की उम्र में हुआ निधन

पिछले महीने चैंपियन्स लीग के फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ हार के बाद टीम ने कोई मैच नहीं खेला है। टीम फ्रेंच लीग में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी। 

बायर्न के खिलाफ हार के बाद पीएसएल में कई खिलाड़ी ब्रेक पर इबिजा गए थे। एलइक्विप ने पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की पहचान नेमार, एंजेल डि मारिया और लिएंड्रो पेरेडेस के रूप में की है। ये तीनों स्पेन के द्वीप पर छुट्टियां बिताने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल