1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतिम टेस्ट में आज आमने-सामने होंगे भारत, जापान: हॉकी टेस्ट

अंतिम टेस्ट में आज आमने-सामने होंगे भारत, जापान: हॉकी टेस्ट

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 11:37 am IST,  Updated : May 09, 2015 12:08 pm IST

भुवनेश्वर: चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत और जापान की राष्ट्रीय हॉकी टीमें शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत 2-0 से आगे है और अब वह लगातार तीसरी जीत

अंतिम टेस्ट में आज...- India TV Hindi
अंतिम टेस्ट में आज आमने-सामने होंगे भारत, जापान

भुवनेश्वर: चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत और जापान की राष्ट्रीय हॉकी टीमें शनिवार को कलिंगा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत 2-0 से आगे है और अब वह लगातार तीसरी जीत के साथ सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगा। विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त जापान की टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। मेजबान टीम ने उसके बाद हालांकि लगातार दो मैच जीतते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-0 से और फिर तीसरे मुकाबले में 2-1 से हराया। जापान की टीम दूसरे मुकाबले में आत्मविश्वास की कमी से जूझती दिखी लेकिन तीसरे मुकाबले में वह एक बार फिर आत्मबल से लवरेज नजर आई।

यह स्थिति भारत के लिए सावधान रहने की है क्योंकि जापानी टीम अपने विश्व वरीयता क्रम से कहीं बेहतर है और दमखम मे भारत के बराबरी की है। यह अलग बात है कि यूरोपीयन शैली की हॉकी खेलने वाली जापानी टीम रणनीति लिहाज से मेजबान टीम से पिछ़ड़ जा रही है लेकिन उसने कभी भी भारत को खुलकर गोल करने का मौका नहीं दिया।

भारत के कोच पॉल वैन इस सीरीज के लिए 23 खिलाड़ियों का चयन किया और लगभग सभी को बारी-बारी से आजमाया है। एफआईएच वल्र्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल के लिए तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के कोच को उस टूर्नामेंट के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत है और इसी कारण वह एक बड़े पूल के साथ अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में लगे हुए हैं।

जापान की टीम भी वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस लिहाज से उसके लिए भारत के साथ जारी सीरीज काफी अहम है। वह भारत के सकारात्मक परिणाम लेकर जाना चाहेगी और इस क्रम में वह शनिवार को हर हाल में जीत के लिए खेलेगी।

चौथा टेस्ट मैच शाम सात बजे से खेला जाना है। इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल