1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : ब्राजील ओलंपिक समिति ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की आलोचना की

Tokyo Olympics 2020 : ब्राजील ओलंपिक समिति ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की आलोचना की

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 10:39 pm IST

कुछ खबरों के अनुसार परिसंघ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि खिलाड़ियों को पदक मंच पर टीम ब्राजील की आधिकारिक पोशाक पहननी होगी।

Tokyo Olympics 2020: Brazil Olympic Committee criticizes national football team- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Brazil Olympic Committee criticizes national football team Image Source : AP

टोक्यो। ब्राजील ओलंपिक समिति राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के खिलाफ कार्रवाई करेगी क्योंकि शनिवार को तोक्यो खेलों के पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने देश की आधिकारिक ओलंपिक पोशाक पहनने से इनकार कर दिया था। समिति ने रविवार को बयान जारी करके खिलाड़ियों और ब्राजील सॉकर परिसंघ के रवैये की आलोचना की। 

ब्राजील ने स्पेन को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। समिति ने कहा, ‘‘खेलों के समाप्त होने के बाद ब्राजील ओलंपिक समिति उन कदमों को सार्वजनिक करेगी जिन्हें ओलंपिक अभियान, हमारे प्रायोजकों और हमारे खिलाड़ियों के अधिकारों को बचाने के लिए उठाया गया।’’ 

ब्राजील के दल में शामिल सभी खिलाड़ियों को पहले ही बोल दिया गया था कि उन्हें अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से स्वीकृत टीम की आधिकारिक पोशाक पहननी होगी जिसे चीन की कंपनी पीक स्पोर्ट ने मुहैया कराया है। 

खिलाड़ी हालांकि अपनी नाइकी की जर्सी पहनकर पदक मंच पर पहुंचे। सिर्फ उनकी पैंट पीक द्वारा मुहैया कराई गई पोशाक का हिस्सा थी। उन्होंने अपनी जैकेट कमर पर बांध रखी थी। खिलाड़ियों ने ब्राजील की मीडिया से कहा कि वे ब्राजील सॉकर महासंघ के आदेशों का पालन कर रहे थे। परिसंघ ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

कुछ खबरों के अनुसार परिसंघ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि खिलाड़ियों को पदक मंच पर टीम ब्राजील की आधिकारिक पोशाक पहननी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल