1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : लवलीना को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से मिली हार

Tokyo Olympics 2020 : लवलीना को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से मिली हार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2021 11:24 am IST,  Updated : Aug 04, 2021 12:15 pm IST

69 किग्रा भारवर्ग के मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइल मैच में तुर्की की बॉक्सर बुसेनाज सुरमेनेली से हार का सामना करना पड़ा।

 Lovlina- India TV Hindi
 Lovlina Image Source : INDIA TV/GETTY

भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार के साथ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। ओलंपिक में डेब्यू कर रही विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना के खिलाफ बुसेनाज ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और सर्वसम्मति से 5-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही। 

टोक्यो खेलों में यह भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : कप्तान विराट कोहली ने दिया संकेत, पहले टेस्ट में खेल सकते हैं शार्दुल ठाकुर

लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी में पहला पदक है। लवलीना ओलंपिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनने के लिए चुनौती पेश कर रही थी लेकिन विश्व चैंपियन बुसेनाज ने उनका सपना तोड़ दिया। 

भारतीय मुक्केबाज के पास तुर्की की खिलाड़ी के दमदार मुक्कों और तेजी का कोई जवाब नहीं था। इस बीच हड़बड़ाहट में भी लवलीना ने गलतियां की। 

क्वार्टर फाइनल में लवलीना हालांकि चीनी ताइपै की पूर्व विश्व चैंपियन नीन चिन चेन को हराकर पहले ही पदक पक्का कर चुकी थी। 

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020 : रवि और दीपक ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, अंशु मलिक को मिली निराशा

असम की 23 वर्षीय लवलीना ने विजेंदर सिंह (बीजिंग 2008) और एमसी मैरीकोम (लंदन 2012) की बराबरी की। विजेंदर और मैरीकोम दोनों ने कांस्य पदक जीते थे। 

तुर्की की मुक्केबाज 2019 चैंपियनशिप में विजेता रही थी जबकि उस प्रतियोगिता में लवलीना को कांस्य पदक मिला था। तब इन दोनों के बीच मुकाबला नहीं हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल