1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: क्वॉर्टरफाइनल में चीन की किआन से हारीं पूजा रानी

Tokyo Olympics 2020: क्वॉर्टरफाइनल में चीन की किआन से हारीं पूजा रानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2021 03:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 04:59 pm IST

पूजा रानी को चीन की ली किआन ने क्वॉर्टरफाइनल में हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Tokyo Olympics 2020: pooja rani lost quarter final match to...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: pooja rani lost quarter final match to li qian Image Source : GETTY

भारत की महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की किआन ली के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा है। पूजा का यह पहला ओलंपिक था और अपने डेब्यू ओलंपिक में ही वह पदक हासिल करने से एक कदम दूर थीं। अगर वह यह मुकाबला जीत जातीं तो देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेतीं। लेकिन दूसरी सीड किआन ने उन्हें एकतरफा मुकाबले पराजित कर दिया और पूजा के हार के साथ ही उनसे पदक लाने की उम्मीद धूमिल हो गई।

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता किआन पहले राउंड से ही पूजा पर हावी रहीं और उन्होंने पांचों जजों को तीनों राउंड में काफी प्रभावित किया। किआन को पांचों जजों ने तीनों राउंड में 10-10 अंक दिए। पूजा को पहले दो राउंड में पांचों जजों से नौ-नौ अंक मिले जबकि तीसरे राउंड में एक जज को छोड़कर अन्य चार ने उन्हें नौ-नौ अंक दिए और एक एक जज ने आठ अंक दिया।

पूजा के पास एमसी मैरीकोम, विजेंदर सिंह और लवलीन बोर्गोहेन के बाद चौथी ऐसी मुक्केबाज बनने का अवसर था जिन्होंने ओलंपिक में पदक हासिल किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल