1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : गर्मी और उमस से बचने के लिये टेनिस मैच देर से शुरू होंगे

Tokyo Olympics 2020 : गर्मी और उमस से बचने के लिये टेनिस मैच देर से शुरू होंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2021 09:58 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 09:58 pm IST

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा कि मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे जो सुबह 11 बजे शुरू हो रहे थे। कई खिलाड़ी बुधवार को लू से जूझते दिखे।   

Tokyo Olympics 2020: Tennis matches will start late to avoid heat and humidity- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Tennis matches will start late to avoid heat and humidity Image Source : AP

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में टेनिस खिलाड़ियों को चिलचिलाती धूप और भयानक उमस का सामना करना पड़ रहा है जिस पर कई खिलाड़ियों ने टिप्पणियां भी की। खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से बचाने के लिये टेनिस के मैचों का समय अब बदल दिया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा कि मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे जो सुबह 11 बजे शुरू हो रहे थे। कई खिलाड़ी बुधवार को लू से जूझते दिखे। 

दानिल मेदवेदेव भी फैबियो फोगनिनी के खिलाफ जीत के दौरान करीब बेहोश ही हो गये थे जबकि पाउला बाडोसा गर्मी के कारण माकेटा वोंद्रोयूसोवा के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में रिटायर होने के बाद व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर गयीं। 

तापमान 88 डिग्री फारेनहाइट (31 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ गया है लेकिन ‘हीट इंडेक्स’ से यह 99 डिग्री फारेनहाइट (37 डिग्री सेल्सियस) महसूस होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल