1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका की महिला रिजर्व जिमनास्ट कोरोना से संक्रमित

अमेरिका की महिला रिजर्व जिमनास्ट कोरोना से संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Jul 19, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 09:41 pm IST

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह जिमनास्ट रविवार को कथित रूप से इस वायरस की शिकार हुई है। सोमवार को किए गए एक अन्य टेस्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।  

Tokyo Olympics: Member of U.S. women's gymnastics team tests positive for COVID-19- India TV Hindi
Tokyo Olympics: Member of U.S. women's gymnastics team tests positive for COVID-19 Image Source : AP

टोक्यो। अमेरिका की महिला रिजर्व जिमनास्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस जिमनास्ट की पहचान नहीं बताई गई है जो चिबा प्रायद्वीप के इनजाई शहर में ओलंपिक प्री ट्रेनिंग कैंप के लिए मौजूद हैं।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह जिमनास्ट रविवार को कथित रूप से इस वायरस की शिकार हुई है। सोमवार को किए गए एक अन्य टेस्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

अमेरिकी ओलंपिक दल से कोरोना का यह पहला मामला सामने आया है। टीम के अन्य जिमनास्टों ने खुद को होटल के कमरे में आईसोलेट कर लिया है जो इस जिमनास्ट के संपर्क में आए थे।

अमेरिकी ओलंपिक समिति ने बयान में कहा, "हमारे एथलीटों, कोचों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक टीम की रिजर्व एथलीट कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। स्थानीय नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने अन्य एथलीटों को होटल में क्वारंटीन में रखा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल