1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत 'पैरा बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर' नॉमिनेट

तोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत 'पैरा बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर' नॉमिनेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 03:41 pm IST

तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को BWF द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिये नामांकित किया गया है

तोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट...- India TV Hindi
तोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत 'पैरा बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर' नॉमिनेट Image Source : GETTY

नई दिल्ली। भारत के तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत उन छह बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें खेल की विश्व संस्था द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिये नामांकित किया गया है लेकिन उनका कोई भी हमवतन साथी सक्षम खिलाड़ियों के पुरस्कारों की सूची में शामिल नहीं हैं। मौजूदा विश्व चैम्पियन भगत ने सितंबर में तोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की एकल एसएल3 क्लास में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें मनोज सरकार के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी पुरस्कार के लिये पांच अन्य नामांकित के साथ शामिल किया गया है। सरकार ने तोक्यो ओलंपिक की पुरूष एकल एसएल3 क्लास में कांस्य पदक जीता था।

तैंतीस साल के भगत को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आये थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी। भगत इस समय दुनिया के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैम्पियन हैं। सक्षम खिलाड़ियों के नामांकन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। दानिश खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये नामांकित किया गया था।

महिला एकल वर्ग में चीन की तोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चेन यु फेई, स्पेन की कैरालिना मारिन, ताइपे की ताई जु यिंग और जापान की अकाने यामागुची को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिये नामांकित किया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण योग्यता की समय सीमा बढ़ा दी गयी जिसे अब 2020 और 2021 सत्रों (एक नवंबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर) के लिये कर दिया गया है। विजेताओं की घोषणा इंडोनेशिया में नवंबर दिसंबर में एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के दौरान बाली चरण में की जायेगी। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी दो नये पुरस्कार वर्गों को शामिल किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल