1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में हासिल किया सिल्वर, सुंदर सिंह को मिला ब्रॉन्ज

टोक्यो पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में हासिल किया सिल्वर, सुंदर सिंह को मिला ब्रॉन्ज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2021 09:02 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 10:15 am IST

टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर और सुंदर सिंह ने भाला फेंक F45 कैटेगिरी में कांस्य पदक जीत लिया है।

टोक्यो पैरालंपिक :...- India TV Hindi
टोक्यो पैरालंपिक : देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में हासिल किया सिल्वर, सुंदर सिंह को मिला ब्रॉन्ज Image Source : DEVENDRA JHAJHARIA

टोक्यों| भारत के देवेंद्र झांझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक एफ-46 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। देवेंद्र और सुंदर के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं।

दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 64.35 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। देवेन्द्र का यह स्कोर उनका निजी बेस्ट स्कोर रहा। देवेन्द्र के अलावा सुंदर ने अपने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 64.01 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट से भारत ने दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के हेरात मुदी यान सैलाजे ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए 67.79 का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।

भारत के एक अन्य पैरा भाला फेंक एथलीट अजीत सिंह इस इवेंट में 56.15 का स्कोर कर आंठवे स्थान पर रहे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल