1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज जीतने के साथ टोक्यो में अपने नाम किया दूसरा मेडल

अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज जीतने के साथ टोक्यो में अपने नाम किया दूसरा मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2021 11:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 11:32 am IST

भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल 3P में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अवनि ने 445.9 स्कोर के साथ फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

अवनि लेखरा ने 50 मीटर...- India TV Hindi
अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज जीतने के साथ टोक्यो में अपने नाम किया दूसरा मेडल Image Source : @TOKYO2020HI

टोक्यो| भारत की पैरा निशानेबाज अवनि लेखारा ने यहां जारी टोक्यो पैरालंपिक में महिला 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच 1 इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। अवनि का इस पैरालंपिक में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। अवनि के पदक जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो में अबतक 12 पदक अपने नाम किए हैं।

अवनि 445.9 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट का स्वर्ण पदक चीन की कुलपिंग झांग ने जीता जिन्होंने 457.9 का स्कोर किया जबकि जर्मनी की नतास्चा हिलट्रोप ने 457.1 अंक लेकर रजत पदक अपने नाम किया।

भारत ने दिन का दूसरा पदक अपने नाम किया है। अवनि से पहले प्रवीण कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी64 इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल