रियो: रियो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एक ओर जहां ब्राजील की संस्कृति ने लोगों को अपनी ओर आकृषित किया वहीं दूसरी ओर उद्घाटन समारोह में एक शख्स ऐसे भी थे जो अपने बेहतरीन अंदाज की वजह से ब्राजील के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छा गए। रियो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में लोगों की धड़कने तब थम गई जब टोंगा ओलंपियन पीटा तौफातोफुआ (Pita Taufatofua) ने शर्टलैस एंट्री की। तायक्वोंडो के इस एथलीट ने ध्वज लेकर अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
32 वर्षीय तौफातोफुआ ने अपने शरीर में बेबी ऑयल लगा कर मारकाना स्टेडियम में शर्टलैस होकर अपने देश का नेतृत्व किया, उन्हें इस अंदाज में स्टेडियम में चलता देख लोग हैरान रह गए। स्टेडियम में मार्च करते समय वह बेहद ही गर्व से पौलीनेशियन राष्ट्र के झंड़े को लहरा रहे थे। उन्होंने नीचे एक टोंगा मैट पहना हुआ था। तौफातोफुआ ने अपने पूरे शरीर पर बेबी ऑयल लगा रखा था उनके इस तरह चिकने शरीर को देखकर सभी लोग आकर्षित हुए।






तौफातोफुआ का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था लेकिन वह ओलंपिक में अपने पिता के देश से खेल रहे हैं। बीते दो ओलंपिक में कोशिश करने के बाद वो इस साल के अप्रैल में रियो के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट का कहना है कि उन्होंने बेघरों और वंचितों के लिए काम करके अपने वयस्क जीवन का बलिदान दिया है। तौफातोफुआ टोंगा से पहले ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने तायक्वोंडो में ओलंपिक को क्वालीफाई किया है। आपको बता दें कि उन्होंने रियो जाने के लिए शुद ही फंड इकट्ठा किया था। उन्होंने 4 महीनों में 6,262 डॉलर चंदा इकट्ठा किया।