1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साबालेंका ने टॉप सीड ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, कोंटा बाहर

साबालेंका ने टॉप सीड ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, कोंटा बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 01:15 pm IST

वर्ल्ड नंबर-11 आर्यना साबालेंका ने विजयी वापसी करते हुए टॉप सीड ओपन में अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगल को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली है। 

साबालेंका ने टॉप सीड...- India TV Hindi
साबालेंका ने टॉप सीड ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, कोंटा बाहर Image Source : GETTY

लेक्सिंगटन| वर्ल्ड नंबर-11 आर्यना साबालेंका ने विजयी वापसी करते हुए टॉप सीड ओपन में अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगल को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली है। नंबर-2 सीड बेलारूस की इस खिलाड़ी ने ब्रेंगल को 6-1, 6-7(5), 6-2 से मात दी। सोमवार को खेला गया यह मैच तकरीबन ढाई घंटे चला।

डब्ल्यूटीए ने साबालेंका के हवाले से लिखा है, "ब्रेंगल काफी शानदार खेलीं। वह कोर्ट पर अच्छा मूव कर रही थीं। यह काफी मुश्किल था। मैं सिर्फ मैच में रहना चाहती थी, स्पष्ट सोचना चाहती थी और अंत तक लड़ना चाहती थी, जैसी मैं हमेशा करती हूं। मैं टेनिस की वापसी का इंतजार कर रही थी।"

इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में विश्व नंबर-15 योहाना कोंटा दूसरे राउंड में नहीं जा सकीं। चेक गणराज्य की मारिया बाउज्कोवा ने उन्हें 6-4, 6-4 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल