1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीएसजी और टूलूज को मिलाकर कुल सात खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

पीएसजी और टूलूज को मिलाकर कुल सात खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2020 11:51 am IST,  Updated : Jun 24, 2020 11:51 am IST

पीएसजी ने मंगलवार को कहा कि उसके तीन खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य लॉकडाउन के दौरान वायरस से संक्रमित पाये गये थे। 

seven players, PSG, Toulouse, corona infected- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

फ्रांस फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के तीन और टूलूज के चार खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनके क्लबों ने यह जानकारी दी। पीएसजी ने मंगलवार को कहा कि उसके तीन खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य लॉकडाउन के दौरान वायरस से संक्रमित पाये गये थे। 

इस दौरान हालांकि वे एक दूसरे के संपर्क में नहीं आये। वे अब संक्रमित नहीं हैं और अपना अभ्यास कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। फ्रांसीसी लीग को इस महामारी के कारण बीच में ही रद्द करके पीएसजी को चैंपियन घोषित कर दिया गया था। 

टीम को हालांकि अभी दो घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में खेलना है। दूसरी डिवीजन में खिसकने वाली टूलूज ने कहा कि उसके खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू करने से पहले सोमवार को परीक्षण करवाया गया था। पीएसजी और टूलूज ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की। 

टूलूज के टीम चिकित्सक पैट्रिक फ्लेमेंट के अनुसार उनकी टीम के चार खिलाड़ी संक्रमित पाये गये हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल