1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो ने मेसी को दी बार्सिलोना छोड़ने की चुनौती

रोनाल्डो ने मेसी को दी बार्सिलोना छोड़ने की चुनौती

 Reported By: IANS
 Published : Dec 10, 2018 09:28 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 09:28 pm IST

इस साल रियल मेड्रिड से निकलकर जुवेंतस में शामिल होने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़ने की चुनौती दी है।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

तुरिन। इस साल रियल मेड्रिड से निकलकर जुवेंतस में शामिल होने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़ने की चुनौती दी है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा है कि मेसी को अगर अन्य लीग में अपनी रुचि को साबित करना है तो वह बार्सिलोना छोड़कर उनके साथ जुवेंतस में शामिल होकर दिखाएं। 

रोनाल्डो ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मेसी को मेरी याद आती है। मैंने इंग्लैंड, स्पेन, इटली, पुर्तगाल और राष्ट्रीय टीम के साथ खेला है। मुझे लगता है कि उन्हें मेरी प्रतिस्पर्धा की याद आती है। मेरे लिए जीवन एक चुनौती है और मुझे लोगों को खुश करना अच्छा लगता है।"

रोनाल्डो ने कहा, "मुझे अच्छा लगेगा अगर एक दिन मेसी इटली आएंगे तो। उन्हें मेरी चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। हालांकि, अगर वह अपनी वर्तमान टीम के साथ खुश हैं, तो मैं उनकी इस सोच का सम्मान करता हूं। मुझे यहां किसी चीज की याद नहीं आ रही और यहीं नया जीवन होता है और मैं खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल