1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सोंगा को हराकर वावरिंका फ्रेंच ओपन के फाइनल में

सोंगा को हराकर वावरिंका फ्रेंच ओपन के फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 09:37 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 11:55 pm IST

पेरिस: स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका शुक्रवार को फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त वावरिंक ने फिलिप काट्रियर

सोंगा को हराकर...- India TV Hindi
सोंगा को हराकर वावरिंका फ्रेंच ओपन के फाइनल में

पेरिस: स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका शुक्रवार को फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त वावरिंक ने फिलिप काट्रियर कोर्ट में हुए बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15वें वरीयता प्राप्त सोंगा को 6-3, 6-7 (1), 7-6 (3), 6-4 से हराया। वावरिंक किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी और फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहली बार पहुंचे हैं।

 

दूसरी ओर, सोंगा की हार ने एक बार फिर फ्रांस के किसी खिलाड़ी के इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि पिछले 14 सालों में फ्रांस का कोई भी खिलाड़ी फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह नहीं बना सका है।


इससे पूर्व, फ्रांस के अनॉर्ड क्लेमेंट 14 साल पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल