1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए स्टुअर्ट बिन्नी के चुनाव पर सोशल मीडिया में वबाल

वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए स्टुअर्ट बिन्नी के चुनाव पर सोशल मीडिया में वबाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 25, 2016 11:45 am IST,  Updated : May 25, 2016 11:45 am IST

सोमवार को वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन किया गया। टीम में ज़्यादातर वो क्रिकेटर्स हैं जिनका चुना जाना तय था और जिनके परफ़ार्मेंस को लेकर कोई बहस नहीं की जा

Stuart Binny- India TV Hindi
Stuart Binny

सोमवार को वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन किया गया। टीम में ज़्यादातर वो क्रिकेटर्स हैं जिनका चुना जाना तय था और जिनके परफ़ार्मेंस को लेकर कोई बहस नहीं की जा सकती लेकिन इसमें एक ऐसा भी नाम है जिसे लेकर लोग न सिर्फ हैरान हुए बल्कि नाराज़ भी हैं और ये नाम है स्टुअर्ट बिन्नी का। लेजेंड सुनील गावस्कर ने तो ये ट्वीट कर ये तक कह दिया कि बिन्नी दुनिया में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनके दरवाज़े पर अवसर दस्तक नहीं देता बल्कि उनके घर में ही रहता है।

Gavaskar tweet
Gavaskar tweet

स्टुअर्ट बिन्नी को ऑलराउंडर माना जाता है और उन्होंने थोड़ा बहुत जो भी इंडिया के लिए खेला वो बस ठीकठाक ही कहा जा सकता है। दरअसल बिन्नी न तो कोई ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो अपने दम पर मैच जितवा दें और न ही ऐसे बॉलर हैं जो विरोधी टीम की बैटिंग लाइन अप को चट कर सकें लेकिन सिलेक्टर्स को शायद उनकी अपयोगिता पर भरोसा था तभी उन्हें वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए टीम में चुना गया है। इंडिया को वहां चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

 

tweets
tweets

tweet
tweet

बहरहाल सिलेक्टर्स का उन्हें चुनने का कोई भी तर्क हो लेकिन क्रिकेट फ़ैंस के गले बात नहीं उतरी और उन्होंने सारी भड़ास सोसल मीडिया में निकाल दी। इसके पहले भी लोगों ने लिखा था कि बिन्नी ग्लैमरस वाइफ और प्रेजेंटर मान्यता के लायक नहीं हैं। लोगों ने ICC World Cup 2015 के लिए उनके चुनाव का भी मज़ाक उड़ाया था और कहा था कि उन्हें टीम में इसलिए रखा क्योंकि उनके पापा रोजर बिन्नी सिलेक्शन कमेटी में हैं।

Tweet
Tweet

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल