1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League के अगले सीजन में खेल सकती हैं दिल्ली की दो टीमें - AIFF अध्यक्ष पटेल

I-League के अगले सीजन में खेल सकती हैं दिल्ली की दो टीमें - AIFF अध्यक्ष पटेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2020 10:52 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 10:52 am IST

आई लीग के पिछले सत्र में 11 क्लब थे जिनमें एआईएफएफ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज शामिल है। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को कहा कि आगामी सत्र में दिल्ली की दो टीमें हो सकती हैं। एआईएफएफ ने हाल ही में दिल्ली, रांची, जयपुर, जोधपुर , भोपाल, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहरों से बोलियां मंगवाई हैं जो आई लीग में नहीं हैं।

आई लीग के पिछले सत्र में 11 क्लब थे जिनमें एआईएफएफ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज शामिल है।

गत चैम्पियन मोहन बागान का हालांकि एटीके में विलय हो गया है और वह अगले सत्र से इंडियन सुपर लीग खेलेगी। पटेल ने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के 36वें जन्मदिन पर दिल्ली फुटबाल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा ,‘‘ हीरो आई लीग में दिल्ली के क्लब जल्दी ही देखने को मिलेंगे। दिल्ली की दो टीमें हो सकती हैं। मैं निजी तौर पर इस मामले को देख रहा हूं।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल