1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा 1 मैच का बैन, जानिए क्या थी वजह?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा 1 मैच का बैन, जानिए क्या थी वजह?

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2018 11:54 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 11:54 pm IST

जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूईएफए चैंपियन्स लीग में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा 1 मैच का बैन- India TV Hindi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा 1 मैच का बैन Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड। जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूईएफए चैंपियन्स लीग में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। पुर्तगाल के खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध यूईएफए के ग्रुप चरण के पहले मैच में रेड कार्ड दिखाने के बाद लगाया गया है। यूईएफए की अनुशासन समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो को वालेंसिया के खिलाफ खेले गए मैच के 29वें मिनट में विपक्षी टीम के खिलाड़ी जीसन मुरिलो के बाल को खींचने का दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया।

चैम्पियंस लीग के 154 मैचों में रोनाल्डो को पहली बार रेड कार्ड दिखाया गया है। 

अनुशासन समिति ने कहा, "समिति ने यूईएफए में जुवेंटस फुटबाल क्लब के खिलाड़ी रोनाल्डो पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।" अनुशासन समिति ने कहा कि रोनाल्डो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला यूईएफए अनुशासन समिति के नियम 15 के उल्लंघन के तहत लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल