1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएफा प्रमुख एलेक्सांद्र सेफेरिन को है उम्मीद, जल्द ही दर्शकों के साथ होगी फुटबॉल की वापसी

यूएफा प्रमुख एलेक्सांद्र सेफेरिन को है उम्मीद, जल्द ही दर्शकों के साथ होगी फुटबॉल की वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : May 20, 2020 04:44 pm IST,  Updated : May 20, 2020 04:44 pm IST

कोविड-19 संकट के कारण मार्च के मध्य में पूरे यरोप में घरेलू और महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ गईं थी और यूरो 2020 को स्थगित करना पड़ा था। 

uefa, aleksander ceferin, pandemic, lockdown, Football, covid19, coronavirus- India TV Hindi
 aleksander ceferin Image Source : GETTY

यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा के अध्यक्ष एलेक्सांद्र सेफेरिन को भरोसा है कि कोरोना वायरस महामारी से फैली अव्यवस्था के बावजूद फुटबॉल जल्द ही दर्शकों के साथ अपने पुराने रंग में वापसी करेगी। कोविड-19 संकट के कारण मार्च के मध्य में पूरे यरोप में घरेलू और महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ गईं थी और यूरो 2020 को स्थगित करना पड़ा था। 

पिछले शनिवार को बुंदेसलीगा ने खाली स्टेडियम में वापसी की और कई और लीग खाली स्टेडियम में मैचों का दोबारा आयोजन कराने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच सेफेरिन ने भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। 

यह भी पढ़ें- ला लीगा क्लबों को मिली समूह में ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत

यह पूछने पर कि क्या वह यूरो 2020 का आयोजन 2021 में कराने को लेकर लाखों डॉलर की शर्त लगा सकते हैं, सेफेरिन ने गार्डियन से कहा, ‘‘हां, मैं ऐसा कर सकता हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि यह वायरस हमेशा ऐसे ही रहेगा। मुझे लगता है कि जितना कई लोग सोच रहे हैं उससे जल्दी स्थिति बदलेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह रवैया पसंद नहीं है कि इसकी दूसरी या तीसरी लहर या पांचवीं लहर का इंतजार करना होगा। ’’ 

सेफेरिन ने कहा कि फुटबॉल अधिकारियों की सिफारिशों को मानेगा लेकिन वह आशावादी हैं कि सामान्य सेवाएं जल्द ही शुरू की जा सकेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मुझे पूरा यकीन है कि फुटबॉल दर्शकों के साथ काफी जल्दी अपने पुराने रंग में वापसी करेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल