1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लीगा क्लबों को मिली समूह में ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत

ला लीगा क्लबों को मिली समूह में ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत

 Edited By: IANS
 Published : May 20, 2020 04:15 pm IST,  Updated : May 20, 2020 04:15 pm IST

यूरोप में बुंदेसलीगा लीग हाल में ही फिर से शुरू हुई है, जोकि कोविड-19 के बाद दोबारा से शुरू होने वाली यूरोप की पहली ली है।

La Liga, fooball, sports - India TV Hindi
 fooball Image Source : GETTY IMAGES

स्पेन की सरकार ने ला लीगा के क्लबों को अधिकतम 10 खिलाड़ियों के साथ समूह में फिर से ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है। अब तक खिलाड़ियों को केवल व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास करने की इजाजत थी। सरकार के इस फैसले के साथ ही फुटबाल सीजन को अगले महीने दोबारा से शुरू करने की संभावित योजना बढ़ गई है।

ला लीगा ने एक बयान में कहा, "सभी क्लब अब से समूह में अभ्यास कर सकते हैं, चाहे वे किसी भी प्रांत में स्थित में हों। प्रशिक्षण करते समय शामिल सभी लोग सुरक्षा के उच्चतम स्तर की गारंटी के लिए ला लीगा रिटर्न टू ट्रेनिंग प्रोटोकॉल को अपनाएंगे।"

इसके साथ ही टीमों ने सीजन को जून में दोबारा से शुरू करने की संभावित योजना की तरफ एक और कदम बढ़ाया। कोविड-19 महामारी के कारण स्पेन में 12 मार्च से ही फुटबाल बंद है।

ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सभी टीमें एक ही तरह से ट्रेनिंग करें। यह आवश्यक नहीं है, लेकिन यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।"

यूरोप में बुंदेसलीगा लीग हाल में ही फिर से शुरू हुई है, जोकि कोविड-19 के बाद दोबारा से शुरू होने वाली यूरोप की पहली ली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल