1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्वीडन, थाईलैंड के साथ मैच खेलेगी अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम

स्वीडन, थाईलैंड के साथ मैच खेलेगी अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 07:20 pm IST

दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम भी एशिया में काफी मजबूत टीम मानी जाती है। टीम ने लगातार दो बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

U 17 Women Football Team- India TV Hindi
U 17 Women Football Team Image Source : TWITTER- @IANS_INDIA

मुंबई| भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल  टीम अगले सप्ताह से मुंबई फुटबॉल एरेना में एक टूर्नामेंट में स्वीडन और थाईलैंड की मेजबानी करेगी। भारत को अगले साल अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करनी है और ऐसे में तीन देशों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

स्वीडन की टीम महिला फुटबॉल में विश्व रैंकिंग में टॉप टीम मानी जाती है। स्वीडन की सीनियर टीम ने फ्रांस में इस साल हुए विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम भी एशिया में काफी मजबूत टीम मानी जाती है। टीम ने लगातार दो बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

तीन देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंट का पहला मैच में 13 दिसंबर को भारत और स्वीडन के बीच खेला जाएगा।

इसके बाद 15 दिसंबर को थाईलैंड का सामना स्वीडन से, 17 दिसंबर को भारत का सामना थाईलैंड से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच यहां मुंबई फुटबॉल  एरेना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल