1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2018: रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक ने अगले दौर में जगह बनाई

US Open 2018: रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक ने अगले दौर में जगह बनाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2018 10:33 am IST,  Updated : Aug 29, 2018 10:33 am IST

रोजर फेडरर का अगला मुकाबला फ्रांस के बेनोइट पेरे से होगा।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer  Image Source : GETTY IMAGES

स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अच्छी शुरुआत करते हुए अमेरिकी ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है। साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम में पुरुष एकल वर्ग में जहां फेडरर ने जापान के योशिहितो निशिओका को मात दी, वहीं जोकोविक ने हंगरी के मार्टन फुसोविक्स को हराया। 

37 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर ने योशिहितो को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना फ्रांस के बेनोइट पेरे से होगा। पेरे ने अपने पहले दौर के मैच में ऑस्ट्रिया के डेनिस नोवाक को 7-6 (6), 3-6, 7-5 , 7-6 (5), से हराया था। 

अपने करियर के 14वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतने की कोशिश में आगे बढ़ रहे जोकोविक ने मार्टन को 6-3, 3-6, 6-4, 6-0 से हराकर बाहर किया। अगले दौर में उनका सामना अमेरिका के टेनीस सैंडग्रीन से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल