1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2020 : मर्रे ने की शानदार वापसी, पांच सेट में जीता मुकाबला

US Open 2020 : मर्रे ने की शानदार वापसी, पांच सेट में जीता मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 02:37 pm IST

मर्रे 18 महीने बाद किसी ग्रैंड स्लैम मैच में हिस्सा ले रहे थे और इस जीत ने निश्चित तौर पर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया होगा।

Andy Murray- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : PTI

न्यूयॉर्क| ग्रेट ब्रिटेन के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने ग्रैंड स्लैम में दमदार वापसी की है। उन्होंने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के पहले दौर में जापान के योशिहितो निशिहोका को मात दी। मर्रे ने चार घंटे 39 मिनट तक चले मैच में 4-6, 4-6, 7-6 (7/5), 7-6 (7/4), 6-4 से जीत हासिल की।

मर्रे 18 महीने बाद किसी ग्रैंड स्लैम मैच में हिस्सा ले रहे थे और इस जीत ने निश्चित तौर पर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया होगा।

दूसरे दौर में मर्रे का सामना 15वें सीड कनाडा के फेलिक्स अगुर से होगा।

ये भी पढ़े : US OPEN : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने दूसरे राउंड में पहुंचकर रचा इतिहास

मर्रे की वापसी हालांकि फिकी पड़ती दिख रही थी। तीसरे सेट में वह 1-3 से पीछे थे। उन्होंने हालांकि अपने आप को संभाला और 5-4 से बढ़त ले ली। इसके बाद सेट को टाई ब्रेक में ले गए। यहां से मर्रे ज्यादा आक्रामक होकर खेल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल