1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: बोपन्ना युगल क्वार्टर फाइनल में हारे

अमेरिका ओपन: बोपन्ना युगल क्वार्टर फाइनल में हारे

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2015 10:39 am IST,  Updated : Sep 10, 2015 10:39 am IST

न्यूयार्क: रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मार्जिया बुधवार को यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गये। बोपन्ना और मार्जिया की

अमेरिका ओपन: बोपन्ना...- India TV Hindi
अमेरिका ओपन: बोपन्ना युगल क्वार्टर फाइनल में हारे

न्यूयार्क: रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मार्जिया बुधवार को यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गये।

बोपन्ना और मार्जिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को ब्रिटेन के डोमिनिक इंगलोट और स्वीडन के राबर्ट लिंडसेट की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-7, 3-6 से हराया। यह मैच 80 मिनट तक चला।

इंगलोट और लिंडसेट ने पहला सेेट 44 और दूसरा सेट 36 मिनट में जीता। उन्होंने पांच ऐस और 28 विनर लगाये जबकि बोपन्ना और मार्जिया ने छह ऐस और 23 विनर्स जमाये।

बोपन्ना हालांकि अभी मिश्रित युगल में बने हुए हैं जहां उन्हें और उनकी जोड़ीदार युंग यान चान को सेमीफाइनल में लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस से भिड़ना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल