1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे पेस, सानिया

US ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे पेस, सानिया

 Written By: IANS
 Published : Sep 04, 2015 05:42 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 05:42 pm IST

न्यूयार्क: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन के महिला युगल तथा पुरुष युगल वर्गो में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गुरुवार को जहां पेस

US ओपन: दूसरे दौर में...- India TV Hindi
US ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे पेस, सानिया

न्यूयार्क: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन के महिला युगल तथा पुरुष युगल वर्गो में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गुरुवार को जहां पेस और स्पेन के फर्नाडो वेर्दास्को की जोड़ी पुरुष युगल वर्ग में दूसरे दौर में पहुंचे वहीं सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने भी महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में कदम रखा।


टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में पेस और वेर्दास्को की जोड़ी ने एक घंटे और दो मिनट के समय में जर्मनी के फ्लोरिन मायेर और फ्रैंक मोसर की जोड़ी को 6-2, 6-3 से सीधे सटों से मात दी। अब भारत-स्पेन की जोड़ी का सामना दूसरे दौर में अमेरिकी जोड़ी स्टीव जॉनसन और सेम क्वेरे से होगा।

टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में गुरुवार को सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने अमेरिकी जोड़ी केटलिन क्रिस्टियान और सबरीना सेंटामारिया को 56 मिनट में 6-1, 6-2 से मात दी। इंडो-स्विस जोड़ी का सामना दूसरे दौर में स्विट्रलैंड की तिमिया बेक्सिंज्की और चीनी ताइपे री चिया-जंग चुआंग की जोड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल