1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन : सेरेना, नडाल तीसरे दौर में

अमेरिकी ओपन : सेरेना, नडाल तीसरे दौर में

 Written By: IANS
 Published : Sep 03, 2015 11:16 am IST,  Updated : Sep 03, 2015 12:54 pm IST

न्यूयार्क: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने खराब शुरूआत से उबरते हुए अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि रफेल नडाल भी अगले दौर में पहुंच गए । स्टेफी ग्राफ

अमेरिकी ओपन : सेरेना,...- India TV Hindi
अमेरिकी ओपन : सेरेना, नडाल तीसरे दौर में

न्यूयार्क: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने खराब शुरूआत से उबरते हुए अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि रफेल नडाल भी अगले दौर में पहुंच गए ।

स्टेफी ग्राफ : 1988 : के बाद पहला कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश में जुटी सेरेना ने 110वीं रैंकिंग वाली डच क्वालीफायर किकि बर्टेंस को 7 . 6, 6 . 3 से हराया । सेरेना ने 34 सहज गलतियां और 10 डबलफाल्ट किये ।

सेरेना ने कहा , मैं काफी आराम से खेल रही थी लेकिन यह मुकाबला कठिन था । उम्मीद है कि मैं फिर लय हासिल कर लूंगी।

सेरेना का सामना अब अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स से होगा जिसने हमवतन कोको वांडेवेगे को 6 . 2, 6 . 1 से हराया ।

पुरूष वर्ग में स्पेन के आठवीं वरीयता प्राप्त 14 बार केे ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वात्र्जमैन को 7 . 6, 6 . 3, 7 . 5 से शिकस्त दी । शीर्ष वरीयता प्राप्तद नोवाक जोकोविच का सामना क्वार्टर फाइनल में नडाल से हो सकता है ।

गत चैम्पियन मारिन सिलिच और सातवीं वरीयता प्राप्त डेविड फेरर भी अगले दौर में पहुंच गए । फेरर ने 102वीं रैंकिंग वाले सर्बिया के फिलीप क्राजिनोविच को 7 . 5, 7 . 5, 7 . 6 से मात दी । क्रोएशिया के नौवीं वरीयता प्राप्त सिलिच ने रूसी क्वालीफायर एवजेनी डोंस्काय को 6 . 2, 6 . 3, 7 . 5 से हराया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल