1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल

अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 01:33 pm IST

क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम से होगा। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क: स्पेन के दिग्गज और मौजूदा विजेता राफेल नडाल ने चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जॉर्जिया के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी निकोलोज बासिलाशविलि को मात दी। स्पेन के 32 साल के नडाल ने वर्ल्ड नंबर-37 निकोलोज को 6-3, 6-3, 6-7 (6-8), 6-4 से मात दी और अंतिम-8 में जगह बनाई। 

क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम से होगा। 

उल्लेखनीय है कि नडाल तीन बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने पिछले साल इस खिताब के अपने नाम किया था। वह यह जानते हैं कि खिताब को बचा पाना आसान नहीं होगा और उनके आगे आने वाले मैच और भी मुश्किल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल