1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: सेरेना ने बहन वीनस को फिर दी मात

अमेरिका ओपन: सेरेना ने बहन वीनस को फिर दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2018 11:51 am IST,  Updated : Sep 01, 2018 11:51 am IST

23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने वीनस को 71 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से आसान मात दी।

 सेरेना विलियम्स- India TV Hindi
 सेरेना विलियम्स

न्यूयॉर्क: अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर के मैच में बड़ी बहन वीनस को मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने वीनस को 71 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से आसान मात दी। अगले दौर में सेरेना का सामना इस्टोनिया की काइया कानेपी से होगा। कानेपी ने पहले ही दौर में रोमानिया की सिमोना हालेप को मात देकर यहां तक का सफर तय किया है। 

अमेरिका ओपन की वेबसाइट पर सेरेना के हवाले से लिखा है, "मैंने जब से वापसी की है तब से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ मैच है। मैंने काफी मेहनत की है खासकर बीते तीन-चार महीनो में।"

सेरेना अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की दौड़ में हैं। अगर वह ऐसा कर पाती हैं तो मारगारेट के रिकार्ड की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल