1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन के चौथे दौर में पहुंचे डोमिनिक थीम और डेनिल मेदवेदेव

यूएस ओपन के चौथे दौर में पहुंचे डोमिनिक थीम और डेनिल मेदवेदेव

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 03:19 pm IST

दूसरी सीड आस्ट्रिया के डोमीनिक थीम ने पूर्व चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

यूएस ओपन के चौथे दौर...- India TV Hindi
यूएस ओपन के चौथे दौर में पहुंचे डोमिनिक थीम और डेनिल मेदवेदेव  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क| पिछले साल के उप-विजेता रूस के डेनिल मेदवेदेव ने वर्ल्ड नंबर-138 जेज वोल्फ को सीधे सेटों में मात दे साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। मेदवेदेव ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे तौर के मैच में अमेरिका के 21 साल के खिलाड़ी जेजे को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-2 से मात दी।

चौथे दौर में मेदवेदेव का सामना अमेरिका के फ्रांसिस टिफोए से होगा जिन्होंने हंगरी के माटरेन फुक्सोविक्स को 6-2,6-3,6-2 से हराया। मैच के बाद उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि मैं तीन सेटों में ही मैच खत्म करने में सफल रहा। छह महीने टेनिस न खेलना, ऐसे में चार-पांच सेट के मैच से रिकवर होना काफी मुस्किल होता है।"

स्पेन के रोबर्ट बाउतिस्ता अगुट को कनाडा के वासेक पोस्पिसली ने पांच सेटों के मैराथन मैच में मात दी। वासेक ने यह मैच 7-5, 2-6, 4-6, 6-3, 6-2 से हरा चौथे दौर में जगह बनाई। कनाडा के एक और खिलाड़ी फेलिक्स अगुर एलियासिमे ने भी चौथे दौर में जगह पक्की की। एंडी मरे को मात देने वाले फेलिक्स ने तीसरे दौर में फ्रांस के कोरेनटीन माउटेट को 6-1, 6-0, 6-4 से हरा दिया। अंतिम-16 के मैच में उनका सामना अब ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से होगा जिन्होंने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-2, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।

इससे पहले  पूर्व वर्ल्ड नंबर एक अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हमवतन और पूर्व चैंपियन स्लोअनी स्टीफंस को हराकर यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, भारत के अनुभवी टेनस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल