1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप सीड ओपन के पहले दौर में वीनस ने अजारेंका को किया बाहर, अब बहन सेरेना से होगा मुकाबला

टॉप सीड ओपन के पहले दौर में वीनस ने अजारेंका को किया बाहर, अब बहन सेरेना से होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Aug 12, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 02:02 pm IST

पूर्व वल्र्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने टॉप सीड ओपन के पहले दौर में विक्टोरियो अजारेंका को सीधे सेटों में हरा दिया

Venus Williams- India TV Hindi
Venus Williams Image Source : GETTY IMAGES

लेक्सिंगटन| पूर्व वल्र्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने टॉप सीड ओपन के पहले दौर में विक्टोरियो अजारेंका को सीधे सेटों में हरा दिया। सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने अजारेंका को मंगलवार को खेले गए मैच इमें 80 मिनट में 6-3, 6-2 से हरा दिया। इसी के साथ अजारेंका पर उन्होंने अपनी छठी जीत दर्ज की, अजारेंका सिर्फ दो बार की अमेरिकी खिलाड़ी को हरा पाई हैं।

वीनस के सामने अब 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता उनकी बहन सेरेना होंगी। सेरेना ने अमेरिका का बनार्डा पेरा को तीन सेटों क चले मैच में 4-6, 6-4, 6-2 से हरा दिया।

डब्ल्यूटीए ने वीनस के हवाले से लिखा है, "एक ग्रैंड स्लैम विजेता, पूर्व विश्व नंबर-1 से दूसरी तक। यह मेरे लिए काफी मुश्किल ड्रॉ रहा है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए बिल्कुल ठीक है क्योंकि मैं हमेशा नहीं खेल सकती इसलिए मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहती हूं। मुझे लगता कि सेरेना के खिलाफ खेलने की मेरी ख्वाहिश पूरी हो गई।"

दोनों बहनों के बीचे खेले गए मुकाबले में सेरेना 18-12 से आगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल