1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: वीनस का सफर समाप्त

अमेरिकी ओपन: वीनस का सफर समाप्त

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2016 10:08 am IST,  Updated : Sep 06, 2016 10:08 am IST

न्यूयार्क: विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की वीनस विलियम्स सोमवार को यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिकओपन के एकल मुकाबले के चौथे दौर में हार गईं। टूर्नामेंट की छठी

Venus Williams- India TV Hindi
Venus Williams

न्यूयार्क: विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की वीनस विलियम्स सोमवार को यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिकओपन के एकल मुकाबले के चौथे दौर में हार गईं। टूर्नामेंट की छठी वरीय खिलाड़ी वीनस को चौथे दौर में 10वीं वरीय चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा ने 4-6, 6-4, 7-6 (3) से हराया।

प्लीसकोवा पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के अंतिम-8 दौर में पहुंची हैं। इससे पहले 17 मौकों पर वह मेजर आयोजनों में तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

मैच के बाद प्लीसकोवा ने कहा, "मुझे पता था कि मैं वीनस जैसी कठिन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने जा रही हूं और इसी कारण मैं पूरी तरह तैयार थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल