1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय खेल दिवस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 11:01 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 11:01 am IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत फिर बताई है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर...- India TV Hindi
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी Image Source : PTI

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत फिर बताई है। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी श्रृद्धांजलि दी जिनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई । इस महामारी ने सामान्य खेल गतिविधियों को बाधित किया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के कारण समझ में आया है कि इससे लड़ने के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना कितना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाने का प्रण लीजिये और शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये खेलों से लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइये।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल